{"_id":"5c06e57fbdec2241ce726b20","slug":"131543955839-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिकायत मिलने पर दो लोगों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिकायत मिलने पर दो लोगों को भेजा जेल
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को झूठी शिकायत करने के आरोप में दो लोगों को जेल भेज दिया। इन लोगों ने तालाब आवंटन के पट्टे को फर्जी बताया था। जांच में पट्टे का आवंटन सही मिला। इस पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई की।
पिंडरा तहसील में जिलाधिकारी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। क्षेत्र के अहिरानी गांव के रमेश कुमार ने मत्स्य पालन के लिए आवंटित तालाब का सीमांकन करने की गुहार लगाई। इसी दौरान इसी गांव के ही फूलचंद दुबे और सभाजीत पटेल भी पहुंच गए और तालाब के आवंटन को फर्जी बताते हुए निरस्त करने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद आवंटन सही पाया। इसके बाद फर्जी शिकायत दर्ज कराने वालों को जेल भेजने का निर्देश दिया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों का चालान कर दिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फर्जी शिकायत करने वाले दो लोगों पर कार्रवाई की गई है। कर्मचारी कल्याण निगम के सेंटर पर 49 टन ही धान खरीद करने वाले कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।