{"_id":"5bc25334bdec2269594159d6","slug":"131539461940-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में बंद हॉस्टल आज से खुलेंगे 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में बंद हॉस्टल आज से खुलेंगे 1
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू परिसर में 24 सितंबर को मारपीट, पत्थरबाजी, आगजनी की घटना के बाद से बंद हॉस्टल 14 अक्तूबर से खुलेंगे। कला संकाय और मेडिकल छात्राें को छात्रावास का आवंटन नए सिरे से किया जाएगा। इन छात्रों की कक्षाएं भी 15 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी। इसमें छात्रों को एक फार्म दिया जाएगा, जिस पर अपने साथ ही अभिभावकों की ओर से शपथ पत्र के साथ ही घर का पता, मोबाइल नंबर आदि के बारे में पूरा ब्योरा देना होगा। हालांकि 13 ऐसे छात्रों को नोटिस दिया गया है, जिन्हें कमरा आवंटित नहीं किया जाएगा। इन पर फैसला स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर होगा।
सर सुंदरलाल अस्पताल में 24 सितंबर को फिमेल सर्जरी वार्ड में एक महिला के परिजन और रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद ही परिसर का माहौल बिगड़ा था। कला संकाय और मेडिकल छात्रों के बीच पूरी रात मारपीट हुई थी, आगजनी और पेट्रोल बम भी खूब चले थे। इसके बाद 25 सितंबर से 28 सितंबर तक विश्वविद्यालय बंद करने और कला संकाय और मेडिकल छात्रों को हॉस्टल खाली करने का आदेश हुआ था। 26 सितंबर तक हॉस्टल खाली भी हो गए। इस बीच 29 सितंबर को विश्वविद्यालय खुला लेकिन कला संकाय और मेडिकल के छात्रों की कक्षाएं न तो शुरू हुईं और न ही हॉस्टल खुला। शनिवार को कुलसचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रविवार से हॉस्टल खोले जाने के साथ ही कमरा आवंटित किए जाएंगे।