{"_id":"5b4502e04f1c1b3d5e8b4d5c","slug":"131531249376-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम के छापे से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम के छापे से खलबली
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए विद्युत विभाग की विभागीय विजिलेंस टीम ने मंगलवार को छापेमारी की, जिससे उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। अपराह्न दो बजे स्टेशन रोड पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में जांच की गई। इस दौरान कटिया के सहारे बिजली चोरी करते छह लोग पकड़े गए, जिसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।
भदोही में लचर बिलिंग व्यवस्था के चलते उपभोक्ता समय पर बिल भुगतान नहीं करते। मनमाना बकाया होने पर अधिकारियों को घर-घर जाकर वसूली करनी पड़ती है। इन दिनों विभाग का जोर बकाया बिल की वसूली के अलावा बिजली चोरी रोकने पर है। मंगलवार को वाराणसी से विजिलेंस टीम के शहर में आने से खलबली मच गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक बलबीर सिंह के साथ भदोही टाउन के एसडीओ गोविंद प्रसाद ने जांच की। एसडीओ ने बताया कि छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। कई उपभोक्ता स्वीकृत भार से अधिक बिजली उपभोग करते मिले। छह लोगों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है। अभियान के दौरान बकाएदारों से दो लाख की वसूली की गई है जबकि 15 बड़े बकाएदारों की बिजली काटी गई। छापेमारी में विमल कुमार शुक्ला, ज्ञानेंद्र यादव, अजय यादव, सुरेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।