फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बस से कीजिए काशी दर्शन

बस से कीजिए काशी दर्शन

Fri, 22 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बस से कीजिए काशी दर्शन
वाराणसी। काशी के पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए काशी दर्शन सेवा नाम से जल्द ही दो बसें चलेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के निदेशक मंडल की बैठक में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने इन बसों के संचालन का निर्देश दिया। यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत के लिए इन बसों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस और पैनिक बटन भी लगाया जाएगा। काशी दर्शन की बस से एक निर्धारित धनराशि देकर एक दिन में भ्रमण और दर्शन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कमिश्नर दीपक अग्रवाल गुरुवार को वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की सभी बसों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा सहित जीपीएस सिस्टम लगाये जाने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने सिटी बस की नगरीय सेवाओं हेतु डिपो एवं कार्यशाला के लिये भूमि उपलब्धता के बाबत चितईपुर से आगे खनावा में चिह्नित भूमि का सर्किल रेट पर मूल्यांकन करने के लिए प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया। जांच के दौरान नगरीय क्षेत्र में छह और बाहर चार लोगों के बेटिकट पकड़े जाने पर परिचालक को रूट ऑफ करने का निर्देश दिया। आरोप सही पाये जाने पर ऐसे परिचालकाें की सेवाएं भी समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों से आटो रिक्शा एवं ई- रिक्शा का अवैध ठहराव पर नाराजगी जताई। एसपी ट्रैफिक को शहर की यातायात को सामान्य किये जाने का निर्देश दिया। इस दौरान वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर वीरेंद्र पांडेय, एसपी ट्रैफिक सहित वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंधक निदेशक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed