फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एनडीआरएफ का जवान तीसरी मंजिल से गिरा, मौत

एनडीआरएफ का जवान तीसरी मंजिल से गिरा, मौत

Thu, 22 Mar 2018 02:35 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ का जवान तीसरी मंजिल से गिरा, मौत
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत खजुरी कालोनी स्थित चार मंजिला मकान की तीसरी मंजिल से बुधवार की रात संदिग्ध हाल में नीचे गिरे 11 एनडीआरएफ के हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार सिंह (32) की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि असावधानी के कारण नरेंद्र नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जम्मू के कठुआ के मूल निवासी नरेंद्र 11 एनडीआरएफ में वर्ष 2006 में भर्ती हुए थे। बीते छह महीने से नरेंद्र सिंह खजुरी कालोनी स्थित मनोज दूबे के चार मंजिला मकान के तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट में पत्नी रिंकी और ढाई साल की बेटी के साथ किराये पर रहते थे। रिंकी के अनुसार बुधवार की रात आठ बजे के लगभग नरेंद्र सांस्कृतिक संकुल स्थित एनडीआरएफ हेडक्वार्टर से समोसे लेकर घर आए। दोनों लोग बालकनी में समोसा खाते हुए चाय पी रहे थे। बालकनी की दीवार की ऊंचाई लगभग दो फीट है। रिंकी के अनुसार इसी दौरान नरेंद्र का अचानक संतुलन बिगड़ा और वो बगल में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में सिर के बल जा गिरे। आननफानन में नरेंद्र को नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि नरेंद्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस संबंध में नरेंद्र के परिजनों से बातचीत की जाएगी और यदि किसी का कोई आरोप होगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया इत्तफाक से हुई दुर्घटना समझ आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed