{"_id":"5aa040a54f1c1ba32a8bb24b","slug":"131520451749-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के धक्के से बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के धक्के से बाइक सवार तीन घायल
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज नगर के पड़ाव तिराहे के पास बुधवार को एक ही बाइक पर सवार तीन लोग कार के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। स्थानीय अस्पताल में घायलों का उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गोपीगंज थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी सुरेश यादव (35) पुत्र स्व. भोला नाथ यादव अपनी बाइक पर कमला शंकर प्रजापति (60) और उनकी पत्नी शांति देवी (55) निवासी जहांगीराबाद को बैठाकर किसी रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। पड़ाव तिराहे पर सड़क पार करना चाहा, उसी समय इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।