फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बनारस की बालाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

बनारस की बालाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

Tue, 12 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
बनारस की बालाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा
वाराणसी। मिस्टर एंड मिस स्टार ऑफ काशी सौंदर्य प्रतियोगिता में सोमवार को बनारस की बालाओं ने अपनी नाजोअदा से लोगों को कायल बनाया। छावनी क्षेत्र के होटल में इस प्रतियोगिता के लिए हुए पहले दौर के आडिशन में 50 युवक और 50 युवतियों ने रैंप पर कैटवाक किया। रंगभूमि ग्रुप ऑफ आर्ट तथा फिल्मोनिया एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जनवरी के दूसरे हफ्ते में होगा।
विज्ञापन

दोपहर बाद मिस्टर एंड मिस स्टार ऑफ काशी सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए आडिशन शुरू हुआ। इसमें वेस्टर्न और भारतीय परिधानों में प्रतिभागी रैंप पर उतरे। अपनी नाजोअदा और भाव भंगिमाओं से बालाओं ने खूब तालियां बटोरीं। परिधानों में आधुनिकता के बनारसी झलक हर किसी का ध्यान खींच रही थी। निर्णायक के रूप में कोरियोग्राफर कीर्ति सिन्हा, बॉडी बिल्डिंग से माता शाह, मिस्टर बनारस -2016 का खिताब जीतने वाले सलमान खुर्शीद, फैशन डिजाइनर रुपाली गुप्ता, प्रियंका उपाध्याय शामिल थे। एंकरिंग अतहर जमाल ने की। विकास कुमार पांडेय ने भी सहयोग किया। टीम में रही पूजा यदुवंशी, सुष्मिता यादव, नामिता पांडेय,सचिन ने अपने संयोजन से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed