{"_id":"59d697074f1c1b71548b5f75","slug":"131507235591-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में फिर छात्रा से छेड़खानी, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में फिर छात्रा से छेड़खानी, मारपीट
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में छेड़खानी को लेकर हुए बवाल की तपिश अभी ठंडी भी नहीं हुई कि गुरुवार को परिसर में फिर ऐसी ही एक वारदात से सनसनी मच गई। परा स्नातक की एक छात्रा से कैंपस के ही एक छात्र ने छेड़खानी की। बाल खींचकर उसके साथ मारपीट के बाद उसका मोबाइल तोड़ दिया। वारदात जब हुई तब राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा भी बीएचयू कैंपस में ही मौैजूद थीं। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक हड़कंप मच गया। प्राक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर लंका पुलिस ने कुछ घंटों में ही आरोपी छात्र शीतला शरण गौड़ को गिरफ्तार कर लिया।
शीतला शरण सामाजिक विज्ञान संकाय के एमए (लोक प्रशासन) तृतीय सेमेस्टर का छात्र है। उसके खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, धमकाने, आर्थिक नुकसान पहुंचाने सहित अन्य आरोपों में लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। लंका थाने पहुंची पीड़ित छात्रा ने थानाध्यक्ष को बताया कि वह शादीशुदा है। गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे सामाजिक विज्ञान संकाय में शीतला शरण गौड़ ने उसके साथ बदसलूकी की। इससे डर कर वह एक शिक्षक के कमरे की तरफ भागने लगी तो शीतला शरण ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसका बाल खींचकर सबके सामने उसे थप्पड़ मारे और मोबाइल जमीन पर पटक दिया। छात्रा ने समाजशास्त्र विभाग के प्रमुख को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने तत्काल चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह को अवगत कराया। डिप्टी चीफ प्राक्टर प्रो. श्रद्धा सिंह और डॉ. सुजाता गौतम पीड़ित छात्रा को लेकर लंका थाने पहुंचीं। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, पुलिस के समक्ष आरोपी छात्र का कहना था कि पिछले तीन साल से वह और छात्रा एक-दूसरे के दोस्त थे। कुछ फोटोग्राफ्स को लेकर विवाद हुआ था।
छात्रा से छेड़खानी और मारपीट की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएचयू प्रशासन ने आरोपी छात्र शीतला शरण गौड़ को निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक मामले की जांच के लिए इतिहास विभाग के प्रो. प्रवेश भारद्वाज की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। इसमें विधि संकाय के प्रो. अजय कुमार, समाजशास्त्र विभाग की डॉ. अरुणा कुमारी और सामाजिक विज्ञान संकाय के अनुभाग अधिकारी छेदी लाल शामिल हैं। कमेटी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।