फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब निजी एजेंसी के जिम्मे 70 फीसदी मूल्यांकन

अब निजी एजेंसी के जिम्मे 70 फीसदी मूल्यांकन

Fri, 25 Aug 2017 02:08 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
अब निजी एजेंसी के जिम्मे 70 फीसदी मूल्यांकन
वाराणसी। विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों का 70 फीसदी मूल्यांकन का काम नैक (राष्ट्रीय मूल्याकंन एवं प्रत्यायन परिषद) ने निजी एजेंसी को दिया है। 30 फीसदी मूल्यांकन नैक की पियर टीम करेगी। यही नहीं अब विद्यार्थियों से फोन व मेल के जरिये फीडबैक लिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों से सभी विद्यार्थियाें के नाम के साथ उनका यूनिवर्सिटी इनरोलमेंट नंबर, आईडी नंबर, मोबाइल और ई-मेल मांगा गया है। अब तक विश्वविद्यालयाें की ओर से जो रिपोर्ट भेज दी जाती थी उसके आधार और पीयर टीम के निरीक्षण के आधार पर ग्रेडिंग दी जाती थी। विद्यार्थियों से फीडबैक लेने का उद्देश्य भी यही है कि संस्थान के बारे से सही जानकारी मिल सके और उसके आधार पर मूल्यांकन किया जा सके।
विज्ञापन

एक जुलाई से नैक ने मूल्यांकन के नियमों में बदलाव किया है। नैक अब 70 फीसदी मूल्यांकन निजी संस्था से कराएगी। विश्वविद्यालय की ओर से एजेंसी को उपलब्ध कराई गई सूचनाओं के आधार पर निजी संस्थान मूल्यांकन करेगी। इसमें 30 प्रतिशत अंक पाना जरूरी है। इसके बाद ही नैक की पीयर टीम विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में मूल्यांकन के लिए आएगी। इसी सिलसिले से गुरुवार को काशी विद्यापीठ में आईक्यूएसी की बैठक कुलपति की अध्यक्षता में हुई। मूल्यांकन के नए नियमों के मद्देनजर सभी संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को बताया गया। आईक्यूएसी के कोआर्डिनेटर प्रो. केएस जायसवाल ने बताया कि मूल्यांकन के लिए 30 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा लेना है। सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों को 30 सितंबर तक एसएसआर (सेल्फ स्टडी रिपोर्ट) भेज देनी है। इसमें अलग अलग विभागों व संकायों की ओर से आनलाइन सभी सूचनाएं अपलोड करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed