{"_id":"5974facc4f1c1ba56c8b473a","slug":"131500838604-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-पिकप की टक्कर में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-पिकप की टक्कर में तीन की मौत
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। रायबरेली जौनपुर नेशनल हाईवे पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा गांव के पास रविवार को ट्रक और पिकअप की सीधी टक्कर में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के हथौड़ासराय गांव निवासी राजेश पटेल को सांप ने काट लिया था। झाड़फूंक के लिए उसे लेकर गांव के लोग पिकअप से मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुरकला ले जा रहे थेे। पिकअप मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा गांव में नेशनल हाईवे पर पहुंची ही ती कि सामने से आ रहे ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप पर सवार राजेश पटेल (32), आशीष पटेल (20), राजकुमार (30), रंजीत (22), राम अजोर (45), पारसनाथ पटेल (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पारसनाथ पटेल, राजकुमार पटेल और राम अजोर की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।