{"_id":"5948234d4f1c1bbe428b4760","slug":"131497899853-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून के बाद सड़कों की खुदाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून के बाद सड़कों की खुदाई नहीं
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि बरसात के मद्देनजर 30 जून के बाद किसी भी कार्यदायी संस्था को सड़क पर चल रहे काम के चलते खुदाई की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आईपीडीएस के अधिकारियों को बाकी काम जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। 30 जून तक खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने के साथ ही मुख्य मार्गों को बरसात से पूर्व गड्ढामुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने लोहिया एवं इंदिरा आवास योजना की समीक्षा के दौरान 2012-13 से 2015-16 में आवंटित आवासों की जांच कराने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया। वे सोमवार की शाम अपने कार्यालय में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
अस्पतालों में चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए बायोमैट्रिक लगाने का निर्देश दिया। गाजीपुर जिले में पैसा लेकर कार्य न कराने वाले ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया। गोद लिए गांवों में संबंधित अधिकारियों द्वारा भ्रमण न करने की जानकारी पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में डीएम वाराणसी योगेश्वर राम मिश्र, चंदौली हेमंत कुमार, गाजीपुर संजय कुमार खत्री, जौनपुर सर्वज्ञराम मिश्र, संयुक्त विकास आयुक्त राजीव बनकटा, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त कृषि निदेशक सहित कृषि, स्वास्थ्य, उद्यान, सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण विभाग अधिकारी मौजूद थे।