फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   13 personalities of Kashi will be honored soon

काशी की 13 विभूतियां जल्द होंगी सम्मानित

Tue, 28 Dec 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
13 personalities of Kashi will be honored soon
बीएचयू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीठ की ओर से काशी के 80 साल से अधिक उम्र के 13 गुमनाम विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें उन्हें अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सोमवार को पीठ की एक बैठक में इसका फैसला लिया गया है। इसमें सभी विभूतियों को आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख और पीठ के प्रभारी प्रो. कौशल किशोर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में इससे जुड़े अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। संकाय प्रमुख ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ, सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से विगत दिनों स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के संदर्भ में काशी के 75 गुमनाम कर्मवीरों को सम्मानित करने की घोषणा की गई थी, उसी कड़ी का आवास में जाकर सम्मानित करने का यह प्रथम चरण है। बैठक में प्रो. अनूप कुमार मिश्र, प्रो. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. सुनीता सिंह, शुभम मिश्रा, सुमित सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

इनका होगा सम्मान
1- प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला पूर्व प्राचार्या, एमएमवी
2-ज्योत्सना श्रीवास्तवा पूर्व-प्राचार्या, एमएमवी. एवं पूर्व विधायिका
3- प्रो. पुष्पा बसु पूर्व आचार्य मंच कला संकाय
4- अमिताभ भट्टाचार्य पत्रकारिता
5- डॉ. पी.सी. सचान सिविल इंजीनियरिंग, आईआईटी बीएचयू
6- प्रो. राणा पी.वी. सिंह पूर्व आचार्य भूगोल विभाग
7-जयन्ति सावन्त पूर्व-प्रधानाचार्या, केंद्रीय विद्यालय, बीएचयू)
8- डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्र संरक्षक, सोच-विचार पत्रिका, साहित्य
9- प्रो. विद्यानंद मुद्गल संस्कृत
10-इस्लाम बावरा शास्त्रीय गायन, ग्रामीण अंचल
11- उस्ताद पोपा गुरू शास्त्रीय गायन, ग्रामीण अंचल
12- प्रो. आर के मिश्रा पूर्व कुलपति
13- प्रो. बीडी शुक्ला पूर्व आचार्य कृषि संस्थान, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed