फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   13 kuntal Hemp was going to Bhadohi by truck from Andhra Pradesh, recovered near Dafi toll plaza

आंध्र प्रदेश से ट्रक से भदोही जा रहा था 13 कुंतल गांजा, डाफी टोल प्लाजा के समीप बरामद

Sun, 11 Oct 2020 11:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 11 Oct 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
13 kuntal Hemp was going to Bhadohi by truck from Andhra Pradesh, recovered near Dafi toll plaza
गांजा - फोटो : अमर उजाला

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने रविवार को वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर एक ट्रक से 13 कुंतल गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। डीआरआई तस्करों के गोपीगंज और भदोही कनेक्शन को खंगाल रही है। डीआरआई की वाराणसी इकाई को सूचना मिली थी कि आंध्रप्रदेश से ट्रक में गांजा लेकर तस्कर भदोही के गोपीगंज जा रहे हैं।

विज्ञापन


डीआरआई की टीम ने डाफी टोल प्लाजा के समीप घेरेबंदी कर चंदौली की ओर से आ रहे ट्रक को रोका और दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया। डीआरआई के इंटेलिजेंस आफिसर के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों के तार बिहार के भोजपुर और ओडिशा के कोरापुट के गांजा तस्करों से जुड़े हैं। इसके साथ भदोही के गोपीगंज के गांजा विक्रेताओं के बारे में भी जानकारी हाथ लगी है। 

विज्ञापन

दक्षिण से उत्तर की गांजा तस्करी का नहीं टूट पा रहा तिलस्म

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि आंध्रप्रदेश से तस्कर गांजा लेकर आए हों और पकड़े न गए हों। डीआरआई के अलावा एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने भी लगातार कार्रवाई की है। इसके बावजूद दक्षिण भारत के आंध्रप्रदेश से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में गांजा तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई करने वाली एजेंसियों के अनुसार गांजा तस्करी का यह सिलसिला पुलिस और कुछ सफेदपोशों की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहा है। अगर ऐसा न होता तो बिहार बार्डर से चंदौली होते हुए गांजे की खेप बनारस तक न आ जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed