फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   13 January will be special in many ways PM Modi gift to Bihar and West Bengal along with varanasi

Ganga Vilas: 13 जनवरी कई मायने में होगा खास, पीएम मोदी काशी संग बिहार और पश्चिम बंगाल को देंगे बड़ी सौगात

Thu, 12 Jan 2023 12:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Jan 2023 12:03 AM IST
सार

वाराणसी के लिए 13 जनवरी कई मायने में खास होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदास घाट पर आयोजित कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक ऑनलाइन जुड़े रहेंगे। इस दौरान गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही टेंट सिटी का लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन
13 January will be special in many ways PM Modi gift to Bihar and West Bengal along with varanasi
पप्पू की अड़ी पर पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये काशी के साथ बिहार और पश्चिम बंगाल की 1200 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सबसे लंबे जलमार्ग पर वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए गंगा विलास क्रूज और मालवाहक जलयान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी और गाजीपुर व बलिया में बनी चार फ्लोटिंग जेटी का उद्घाटन करेंगे। वहीं बिहार के दो जिलों में पांच सामुदायिक घाट की भी आधारशिला रखेंगे। 

विज्ञापन


रविदास घाट पर आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और गाजीपुर के सैदपुर, चोचकपुर, जमानिया और बलिया के कंसपुर में चार फ्लोटिंग कम्युनिटी जेटी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बिहार में पटना जिले के दीघा, नकटा दियारा, बाढ़, पानापुर और समस्तीपुर जिले के हसनपुर में पांच सामुदायिक घाटों की आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन

सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री सोनोवाल रहेंगे मौजूद

वे पश्चिम बंगाल में हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के लिए समुद्री कौशल विकास केंद्र का भी लोकार्पण करेंगे।  पीएम गुवाहाटी में पांडु टर्मिनल में जहाज मरम्मत सुविधा और एलिवेटेड रोड का शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जलपत्तन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल वाराणसी के रविदास घाट पर मौजूद रहेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टेंट सिटी जाएंगे और वहां बोट रेस ट्रॉफी का अनावरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे वर्चुअल जुड़ेंगे पीएम मोदी

13 January will be special in many ways PM Modi gift to Bihar and West Bengal along with varanasi
गंगा विलास क्रूज - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रविदास घाट पर आयोजित कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक जुड़े रहेंगे। इसमें करीब एक हजार शहर के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा। इसके बाद पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न होगा। पीएम के संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

रविदास घाट पर बन रहा वाटर प्रूफ पंडाल

13 January will be special in many ways PM Modi gift to Bihar and West Bengal along with varanasi
रविदास घाट पर बन रहा वाटर प्रूफ पंडाल - फोटो : अमर उजाला

 रविदास घाट पर क्रूज रवानगी की तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से घाट पर वाटरप्रूफ मंच का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के मुताबिक यहां पर करीब 300 कुर्सियां लगाई जाएंगी। भाअजप्रा के चेयरमैन संजय बंदोपाध्याय भी तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को यहां पहुंच गए। देर शाम उन्होंने क्रूज का निरीक्षण किया।

परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बन रही 60 जेटी

नदी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (भाअजप्रा) उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल के बीच 60 स्थानों पर जेटी का निर्माण करा रहा है। इसमें यूपी में 12 जेटी के निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है। सात स्थानों पर जेटी निर्माण कार्य चल रहा है।

सितंबर 2023 कोलकाता से वाराणसी के बीच नियमित क्रूज का संचालन होगा। इससे पश्चिम बंगाल और काशी का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। सितंबर माह के क्रूज पर्यटकों को काशी से कोलकाता की नियमित सैर कराएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed