फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1264 children got lottery in RTE, will get admission

Varanasi News: आरटीई में 1264 बच्चों की निकली लॉटरी, मिलेगा दाखिला

Thu, 20 Apr 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
1264 children got lottery in RTE, will get admission
अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिले के लिए बुधवार को दूसरी सूची जारी की गई। लॉटरी के माध्यम से जनपद में 1264 बच्चों का चयन हुआ है। दाखिले की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी। हालांकि इस प्रक्रिया से 1115 बच्चे बाहर भी हो गए हैं।आरटीई के तहत दाखिले के लिए होने वाले ऑनलाइन आवेदन के दूसरे चरण में 2526 बच्चों ने आवेदन किया था। सत्यापन के बाद कुल 2379 बच्चों की सूची बनी। हालांकि, जो बच्चे लॉटरी में नहीं शामिल हो सके हैं, वह अगले साल आवेदन कर सकते हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि ऑनलाइन लॉटरी में जो बच्चे चयनित हुए हैं। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद संबंधित स्कूलों को बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया के लिए पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article