{"_id":"62014d59f3a80451be45421e","slug":"123-patients-of-corona-found-in-varanasi-active-cases-reduced-to-1222","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कोरोना के 123 मरीज मिले, एक्टिव केस घटकर हुए 1222, 21030 लोगों ने लगवाया टीका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कोरोना के 123 मरीज मिले, एक्टिव केस घटकर हुए 1222, 21030 लोगों ने लगवाया टीका
Mon, 07 Feb 2022 10:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:18 PM IST
सार
सोमवार को कुल 9523 किशोरों को भी टीका लगाया गया। 2024 ने पहली और 7499 ने दूसरी डोज लगवाई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अब तक कुल 5535048 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 3069257 को पहली और 2211002 को दूसरी डोज लगाई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने पर लेकर स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली है। सोमवार को कुल 123 नए मरीज मिले हैं। इसमें एक साल की बच्ची समेत 18 साल से कम उम्र वाले 10 बच्चे भी शामिल हैं। राहत की बात यह है कि होम आइसोलेशन में 132 लोग स्वस्थ हुए और एक मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1222 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग को मिली 4548 सैंपलों की रिपोर्ट में 4425 निगेटिव जबकि 123 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को जिले में संक्रमण दर 2.70 प्रतिशत रहा। सोमवार को मिले संक्रमितों में सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
अब तीसरी लहर में कुल 12,474 मरीजों में 11,243 के डिस्चार्ज, नौ की मौत के बाद अब केवल 1222 एक्टिव केस हैं। उधर, सोमवार को विद्यालयों, अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य जगहों पर कुल 21030 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 3795 ने पहली और 16,128 ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
सोमवार को कुल 9523 किशोरों को भी टीका लगाया गया। 2024 ने पहली और 7499 ने दूसरी डोज लगवाई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अब तक कुल 5535048 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 3069257 को पहली और 2211002 को दूसरी डोज लगाई है। अब तक 215003 किशोरों ने पहली और 11728 ने दूसरी डोज लगवाई।