{"_id":"5cc370adbdec22073b651342","slug":"121556312237-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर छूकर मांगा आशीर्वाद, पूरी हो जीत की मुराद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर छूकर मांगा आशीर्वाद, पूरी हो जीत की मुराद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रोड शो के स्वागत से अभिभूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। नामांकन से पहले उन्होंने घटक दलों के सबसे वरिष्ठ नेता सिरोमणि अकाली दल प्रमुख व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैर छुए। इसके बाद प्रस्तावकों से रूबरू हुए तो शकुंतला शुक्ला के पैर छुए और उन्होंने पीएम को जीत का आशीर्वाद दिया।
नामांकन कक्ष में पीएम मोदी काफी हल्के मूड में रहे। वह जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के समक्ष खड़े हुए तो उन्होंने पीएम का अभिवादन कर बैठने के लिए कहा। पीएम ने नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सहित वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की। कहा- चार-पांच रिटर्निंग ऑफिसर्स रह चुके अधिकारियों की कार्यशाला कराई जाए और चुनाव के सरलीकरण पर सुझाव आमंत्रित किए जाएं। कहा- चुनाव प्रक्रिया के डिजिटलाइजेशन की जरूरत है। मतदान से लेकर पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाए।
खुद की सहूलियतें देख पीएम ने जिला निर्वाचन अधिकारी से पूछा कि ऐसी व्यवस्था सभी उम्मीदवारों के लिए है, इस पर उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों को ऐसी ही सहूलियत दी जाती है। इसके बाद पीएम ने कहा- आजादी के बाद 56 जिलाधिकारी वाराणसी में तैनात रह चुके हैं। उन्होंने सभी के नाम पढे़ और कहा- आप 56वें हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद पीएम ने खड़े होकर शपथ पत्र पढ़ा और लौटने से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी का अभिवादन भी किया।