{"_id":"5c802f6dbdec2214743f2eb6","slug":"121551904621-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शिलाओं से कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच शिलाओं से कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन का स्थल तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च, शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री आधा घंटा मंदिर परिसर में रहेंगे। इस दौरान वह मिर्र्जापुर मठ की खाली कराई गई जमीन पर फावड़े से गड्ढा खोदेंगे और विधि-विधान से पूजा-पाठ कर पांच शिलाओं को रखकर भूमि पूजन करेंगे।
प्रधानमंत्री को भूमि पूजन स्थल तक जाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को गेट नंबर चार छत्ता द्वार से लेकर गेट नंबर तीन तक सड़क बना दी। गेट नंबर तीन और गेट दो के बीच में भारत माता मंदिर और गंगा मंदिर के पास मंच बनाया जा रहा है। मंच पर मंदिर कॉरिडोर का नक्शा रहेगा। पीएम यहीं से नक्शे और मंदिर के साथ ही गंगा के तट को निहारेंगे। दूसरा नक्शा जूना अखाड़े और तीसरा नक्शा काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे ही मंदिर के पास रहेगा। प्रधानमंत्री इन्हें देख सकेंगे।
पुराने मंदिरों की धूल साफ की गई
कॉरिडोर में दिन भर पानी का छिड़काव और रोलिंग का कार्य किया गया। कॉरिडोर क्षेत्र में मिले मंदिरों पर जमी धूल भी पानी का छिड़काव कर साफ की गई। एसपीजी की निगरानी में मंदिर सजाने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन
कमिश्नर ने कहा, लटक रहे तार हटाएं
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी पर चर्चा के बाद उन्होंने कॉरिडोर में कुछ स्थानों पर लटक रहे तारों और खंभे हटवाने का निर्देश दिया।