फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ओवरलोड वाहन बिगाड़ रहे सड़क की सूरत

ओवरलोड वाहन बिगाड़ रहे सड़क की सूरत

Fri, 22 Feb 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड वाहन बिगाड़ रहे सड़क की सूरत
सेवापुरी/राजातालाब। जंसा थाना क्षेत्र के देहली विनायक पंचक्रोशी मार्ग से भटौली गोसाईपुर लहिया भतसार कोरौती से होकर सरहरी छितौनी से लहरतारा निकलने वाली सड़क जर्जर हो गई है। ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

पंचक्रोशी मार्ग धार्मिक दृष्टि महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मार्ग पर कई ऐतिहासिक महत्व वाले मंदिर हैं। इस मार्ग पर ट्रकों का आवागमन प्रतिबंधित है। बावजूद पुलिस की शह पर वाहनों का आवागमन होता रहता है। इससे सड़क बदहाल हो गई है।
विज्ञापन

अपना दल के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बैठक कर ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि यदि ओवरलोड ट्रकों का संचालन नहीं रोका गया तथा सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली निर्माण में गुणवत्ता खराब, नाराजगी
दानगंज। नियार-धरसौना मार्ग पर बन रही नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लोगों में नाराजगी है। नियार बाजार में एक किलोमीटर लंबी नाली का निर्माण हो रहा है। इसमें मैटेरियल की गुणवत्ता खराब होने से नाली के टूटने लगी है। पूर्व ग्राम प्रधान ओम प्रकाश माली ने बताया कि निर्माण के 15 दिन बाद भी नाली के ढक्कन टूट रहे हैं। नाली के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया। जिससे नाली क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed