फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   इनोवेशन प्रगति की आधारशिला : मनोज सिन्हा

इनोवेशन प्रगति की आधारशिला : मनोज सिन्हा

Tue, 12 Feb 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
इनोवेशन प्रगति की आधारशिला : मनोज सिन्हा
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में चार दिवसीय ग्लोबल एल्युमनाई मीट के समापन समारोह में पुरातन छात्रों को पुरस्कृत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इनोवेशन पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति की आधारशिला इनोवेशन होती है। इससे संस्थान को नई पहचान मिलती है। इसको जारी रखने की जरूरत है। बिना इसके कोई भी देश और संस्थान आगे नहीं बढ़ सकता है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह में उन्होंने टॉप 200 में आईआईटी का नाम दिलाने के लिए युवाओं से प्रयास करते रहने का आह्वान किया। कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि नौकरी खोजने के अवसर तलाशने के बजाय लोगों को रोजगार दिलाने वाले उद्यमी तैयार करना समय की मांग है। 5जी के ट्रायल के लिए आईआईटी का चयन किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि इंडस्ट्री के साथ मजबूत पार्टनरशिप करना भी समय की मांग है। इस दौरान उन्होंने पुरातन छात्रों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने बीएचयू और आईआईटी (बीएचयू) को साथ मिलकर डिग्री प्रोग्राम शुरू करने और शोध करने पर जोर दिया। निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने संस्थान में चल रहे इनोवेशन, स्टार्टअप और रिसर्च की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के चेयरमैन नितिन मल्होत्रा और धन्यवाद ज्ञापन अधिष्ठाता (रिसोर्स एंड एलुमनाई) प्रोफेसर अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान प्रो. राजीव प्रकाश, कुलसचिव डॉ. एसपी माथुर, प्रो. पीके मिश्रा, प्रो. बीएन राय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के छात्रों द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक कार आयन (आईओएन) वी 1.0 को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने चलाया। उन्होंने प्रदूषण मुक्त इस कार को बनाने वाली टीम क्लीन इलेक्ट्रिक के इस प्रयास को सराहा और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इलेक्ट्रिक कार में लगी बैटरी चार से पांच घंटे में चार्ज होगी, इसके बाद 120 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। टीम के सदस्य सुदीप्त दास, प्रवीण कुमार यादव, प्रियांशु सिंह, संजय तांती आदि ने मनोज सिन्हा को बताया कि एक यूनिट में आठ से नौ किलोमीटर की दूरी तय करने के साथ ही कार पर 700 किलोग्राम तक का वजन ले जाया जा सकेगी। कार को बनाने में निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन, डीन (रिसर्च एंड डेवलेपमेंट) प्रो. राजीव प्रकाश, माइनिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार शर्मा, प्रो. लालटू चंद्रा, प्रो. तरूण वर्मा, प्रो. श्याम कमल आदि का विशेष योगदान रहा।

वाराणसी। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर तंज क सते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के रैली करने का भारतीय जनता पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आईआईटी बीएचयू के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित ग्लोबल एल्युमनी मीट के समापन समारोह में आए सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रियंका गांधी को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने अपने को मजबूत कर लिया है। अगर इसी तरह से प्रियंका और कांग्रेस पार्टी मेहनत करती रही तो 2024 में कांग्रेस की स्थिति उत्तर प्रदेश में सुधर जाएगी। ममता बनर्जी के बारे में पूछे गए सवाल का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed