{"_id":"5c43857fbdec2259c0068e63","slug":"121547928959-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों ने दिखाईं भविष्य की परिकल्पनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों ने दिखाईं भविष्य की परिकल्पनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संजय सिटी मॉडल स्कूल सिगरा में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल बनाकर अपनी कला एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में आए अभिभावकों व अन्य अतिथियों को अपने मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।
विद्यालय के बच्चों में सृजन की भावना व विज्ञान के माध्यम से मानव जीवन के भविष्य की आवश्यकता व परिकल्पना के संचार के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रबंधक अजय सिंह ने बच्चों को विज्ञान, भूगोल, गणित आदि विषयों को गंभीरता से पढ़ने का आह्वान करते हुए उन्हें भविष्य का वैज्ञानिक बताया। प्रदर्शनी में विद्यालय के सिगरा व गौरा शाखा के लगभग 150 बच्चों ने अपने परिकल्पना के मॉडल के रूप में अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने भविष्य में प्रदूषण मुक्त ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति के लिए सौर वायु व जल पर आधारित बिजली घर के मॉडल को दर्शाया। रोबोट, स्मार्ट सिटी, वर्षा जल संरक्षण, न्यूटन डिस्क, पिन होल कैमरा, जल सूचक, ज्वालामुखी, सीवेज ट्रीटमेंट, क्रे न लाइट घर, जल शुद्धीकरण, स्मार्ट विलेज आदि जैसे मॉडल से भविष्य की परिकल्पना को दर्शाया। प्रधानाचार्या शालिनी सिंह ने बच्चों के मॉडल का अवलोकन कर उनकी सराहना की। संचालन उप प्रधानाचार्य सिद्धार्थ श्रीवास्तव का रहा। संयोजन एकता सिंह, सुरजना श्रीवास्तव, का रहा। इस अवसर पर शिप्रा दत्ता, पवन श्रीवास्तव, अखिलेश, सरला, प्रियंका, नैंसी, किरण, मेहनाज आदि मौजूद रहे।