{"_id":"5c25365bbdec2256cb7244bf","slug":"121545942619-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मिलेगा प्रेसीडेंट मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मिलेगा प्रेसीडेंट मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में यह पहला मौका होगा, जब किसी छात्र को प्रेसीडेंट मेडल से नवाजा जाएगा। 29 दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में मनाए जाने वाले समारोह में यह सम्मान बीटेक में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले रामपाल सिंह को मिलेगा। इसके अलावा संस्थान स्तर पर सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता आदि के लिए छात्र आमोद हेगड़े को डायरेक्टर मेडल मिलेगा। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि 1191 मेधावियों को उपाधियां और 50 छात्रों को 76 स्वर्ण पदक भी दिया जाएगा।
समारोह के बारे में निदेशक ने बताया कि दो छात्रों को रजत पदक से नवाजा जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. सतीश जी रेड्डी होंगे। उपाधि पाने वालों में सबसे अधिक बीटेक, बीफार्मा के 655, एमटेक, एमफार्मा में 215, शोध के 120, आईडीडी के 201 छात्र शामिल हैं। जिन 50 मेधावियों में स्वर्ण पदक वितरित किया जाएगा, उसमें 16 छात्राएं हैं जबकि एक छात्रा को रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। 120 शोधार्थियों को उपाधि दी जाएगी, जो पिछले साल से 39 अधिक है। पिछले साल समारोह में केवल 81 छात्रों को ही शोध उपाधि दी गई थी। समारोह में देश-विदेश में कार्यरत सैकड़ों पुरातन छात्र भी मौजूद रहेंगे। इसके पहले शुक्रवार को समारोह का पूर्वाभ्यास भी होगा।