{"_id":"5a70dc7e4f1c1b86268b7504","slug":"121517345918-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ फेस्ट में धमाल मचाएंगे कृषि छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ फेस्ट में धमाल मचाएंगे कृषि छात्र
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव सृष्टि-2018 का बुधवार से शुभारंभ होगा। चार दिवसीय महोत्सव में कला, साहित्य, संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शताब्दी कृषि सभागार और स्वतंत्रता भवन में होने वाले आयोजन में रंगोली, मेंहदी, पोस्टर मेकिंग सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी।
चार दिवसीय वार्षिक महोत्सव को लेकर संस्थान में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। पहले दिन प्रतियोगिताएं तो दोपहर दो बजे से ही शुरू हो जाएंगी लेकिन महोत्सव का औपचारिक उदघाटन शाम 5 बजे शताब्दी कृषि सभागार में होगा। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. ए वैशंपायन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। छात्र सलाहकार डॉ. कल्याण घड़ेई ने बताया कि संस्थान की ओर से इसे एक त्योहार के रुप में मनाया जाता है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरुण लाल अहिरवार, राजा रघुवंशी,भूपेंद्र सगोरे, शैव्या सिंह, अंकित कुमार, करन राठौर, ईश प्रकाश आदि की प्रमुख भूमिका है।