{"_id":"59b841d34f1c1b1a698b4c09","slug":"121505247699-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छात्र की लोकेशन हरिद्वार में, दूसरे का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छात्र की लोकेशन हरिद्वार में, दूसरे का पता नहीं
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित सनबीम एकेडमी के लापता छात्र अंकित यादव की लोकेशन सर्विलांस की मदद से हरिद्वार में मिली है। वहीं, दूसरे छात्र सात्विक सिंह का अब तक पता नहीं चला है। तफ्तीश में जुटी पुलिस ने स्कूल के कर्मचारियों और दोनों छात्रों के दोस्तों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार दोनों छात्र अपने अभिभावकों के संपर्क में हैं और उनका जल्द पता लग जाएगा।
गाजीपुर के महमूदपुर निवासी लल्लन यादव का बेटा अंकित यादव और आजमगढ़ के मेहनाजपुर के बसंत कुमार सिंह का बेटा सात्विक सिंह सनबीम एकेडमी में कक्षा 10 के छात्र हैं। अंकित स्कूल के ब्रह्मानंद स्थित हॉस्टल में और सात्विक सरायनंदन स्थित हॉस्टल में रहता है। सोमवार की सुबह दोनों अपने कमरे में नहीं मिले तो वार्डेन ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दोनों छात्रों के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
सर्विलांस की मदद से तफ्तीश शुरू की गई तो मंगलवार को अंकित की लोकेशन हरिद्वार में मिली जबकि सात्विक का पता नहीं लगा। पुलिस के अनुसार अंकित के साथ ही सात्विक भी होगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर अशेषनाथ सिंह ने बताया कि दोनों अपने अभिभावकों के संपर्क में हैं। अंकित के अभिभावक ने कहा है कि निश्चिंत रहें, वो लौट आएगा। लगता है कि पढ़ाई के दबाव से दोनों बच्चे भागे हैं। मामले की जांच जारी है। दोनों को सकुशल वापस लाने के लिए दो टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
‘10 साल के बाद बन जाऊंगा नक्सली’
लापता छात्र अंकित की चिट्ठी पुलिस के हाथ लगी है। तीन पन्नों की चिट्ठी में उसने लिखा है कि या तो वह मर जाएगा या कुछ कर जाएगा। उसे खोजने की कोशिश न की जाए, गुड बाय मम्मी-पापा...। पढ़ाई के लिए उसका कोई महत्व नहीं है। 10 साल की ट्रेनिंग के बाद वह नक्सली बन जाएगा। ज्यादा जरूरत पड़े तो उसे छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में खोजा जा सकता है। उधर, इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि अंकित पहले भी एक बार लापता हो चुका है और लगभग पांच-छह दिन बाद वापस आया था। वहीं, दोनों छात्रों केे लापता होने के संबंध में जब स्कूल के कर्मचारियों से बातचीत की कोशिश की गई तो कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ।