फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्र गुटों में वर्चस्व को लेकर मारपीट, पथराव

छात्र गुटों में वर्चस्व को लेकर मारपीट, पथराव

Fri, 25 Aug 2017 02:11 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
छात्र गुटों में वर्चस्व को लेकर मारपीट, पथराव
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव करीब आते ही दावेदारों में वर्चस्व जमाने की होड़ हिंसक रूप लेती जा रही है। इसी फेर में गुरुवार को छात्रों के गुटों में कुलपति आवास के सामने से लेकर फातमान और बादशाह बाग कॉलोनी तक कई बार लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसके बाद एक गुट ने सिगरा थाने के सामने सड़क जाम कर दी। उग्र छात्रों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया और जो भी मिला उसकी पिटाई की। तब जाकर माहौल सामान्य हुआ। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 23 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनूप सोनकर सहित 13 को जेल भेज दिया। मारपीट, पथराव और जाम के चलते सिगरा थाने के आसपास लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। साथ ही, इलाके की दूकानें के शटर धड़ाधड़ गिर गए। उधर, विश्वविद्यालय में एहतियातन पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के एमए मासकॉम के छात्र अनिल यादव और बीए तृतीय वर्ष के विकास पटेल के बीच पिछले कुछ दिनों से आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। दोनों ही इस बार महामंत्री पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पूर्व मंगलवार को भी इन्हीं दोनों के गुटों में दो बार मारपीट हुई थी। गुरुवार को दिन में करीब 11:30 बजे आशा महाविद्यालय के सामने दोनों गुटों में हल्की झड़प हुई। इसके बाद चंदुआ सट्टी की ओर कुलपति आवास के सामने दोनों गुट लाठी, डंडे और हॉकी लेकर आपस में भिड़ गए। फिर फातमान के पास बादशाह बाग कॉलोनी में मारपीट की।
विज्ञापन

इसके बाद अनिल यादव गुट के लोगाें ने सिगरा थाने के बाहर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने उन्हें हटने के लिए कहा तो वे उग्र होने लगे। इस पर पुलिस ने लाठी लेकर उन्हें दौड़ाया और पिटाई की तो माहौल शांत हुआ। मारपीट में अनिल यादव, विकास पटेल, प्रेम, आशीष सहित सात छात्रों को चोट आई है। इस दौरान क्षेत्र की दूकानों में घुसकर सामान ले भागने की कोशिश भी की। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि डकैती, हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष के शिव कुमार चौरसिया की तहरीर पर 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राजकुमार मिश्रा, आलोक राय, विकास तिवारी, उत्कर्ष त्रिपाठी, विक्की कनौजिया और राहुल तिवारी को जेल भेज गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के राजकुमार मिश्रा की तहरीर पर 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राहुल सोनकर, अभिषेक मिश्रा, दीपक कुमार, अनूप सोनकर, अनुराग यादव, अभिषेक राय और आशुतोष यादव को जेल भेजा गया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed