{"_id":"595aaa064f1c1b5d698b45c5","slug":"121499113990-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कपड़ा कारोबार शुरू, हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कपड़ा कारोबार शुरू, हड़ताल खत्म
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर का कपड़ा कारोबार मंगलवार से फिर शुरू हो जाएगा। वस्त्रों पर जीएसटी के विरोध में कपड़ा कारोबारियों ने एक सप्ताह बाद सोमवार की देर शाम को बंदी समाप्त करने की घोषणा कर दी। बनारस वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सदस्य सजन रतेरिया के लक्सा स्थित आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। व्यापारियों का दावा है कि सात दिन में सात सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद संगठन ने यह फैसला लिया है।
लक्सा पर बनारस वस्त्र उद्योग एसोसिएशन और बनारस साड़ी डीलर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। बनारस साड़ी डीलर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रहीम भाई ने बताया कि जीएसटी के विरोध में 27 जून से बंदी चल रही थी। रविवार को मुख्यमंत्री से संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बंदी वापस लेने का आह्वान किया और कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। बैठक में अशोक धवन, जगदीश साह, राकेश वशिष्ठ, हाजी अब्दुर्रहमान, ओबैदुर्रहमान, फैय्याज अहमद मौजूद रहे।