दो घंटे से स्पेशल ट्रेन में कैद 1200 मजदूर, भूखे-प्यासे मजदूरों को रात में मिला चाय-नाश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात अहमदाबाद, राजकोट और लालगढ़ से कुल तीन ट्रेनें गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिसमें से कुल 968 प्रवासी मजदूर उतारे गए।
सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें घर भेज दिया गया। जबकि बुधवार सुबह करीब 8 बजे दिल्ली के दनकौर से पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेन दो घंटे से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। इसमें करीब 1200 प्रवासी मजदूर मौजूद हैं। पूरी रात जागने के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी यहां मौजूद नहीं है।
इस कारण प्रवासी मजदूरों को ट्रेन में ही रहने को कहा गया है। सूचना के बाद भी अभी तक अधिकारी रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच पाए। रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी द्वारा प्रवासी मजदूरों को ट्रेन में ही रहने को कहा गया है।
उधर रात को पहुंचने वाली ट्रेनों में अहमदाबाद से बलिया को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 10 मिनट के लिए गाजीपुर सिटी स्टेशन पर रुकी। इसमें से कुल 35 प्रवासी मजदूर उतारे गए। इसी क्रम में राजकोट से गाजीपुर आने वाली ट्रेन में सवार 473 प्रवासी मजदूर यहां उतारे। जबकि लालगढ़ से गाजीपुर को आने वाले स्पेशल ट्रेन से 460 प्रवासी मजदूरों को उतारा गया।
रात में आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों को आला अफसरों की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत खड़ा कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराया गया। सबकी थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वस्थ पाए जाने पर इन्हें विभिन्न साधनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया है। प्रवासी मजदूरों के लिए रात में लंच पैकेट व चाय-नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। सभी को 14 दिनों तक होम क्वरंटीन रहने को कहा गया है।