फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12 candidates who were successful in competitive examinations were honored

Varanasi News: प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए 12 अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान

Fri, 05 Jan 2024 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
12 candidates who were successful in competitive examinations were honored
वाराणसी। राजकीय संत रविदास आईएएस/पीसीएस कोचिंग संस्थान बड़ालालपुर में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह हुआ। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए 12 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की उपनिदेशक डॉ. मंजूश्री श्रीवास्तव, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संजय कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति और संस्थान के अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र सिंह चौहान ने परीक्षार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. रुपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित इस कोचिंग में पढ़ने वाले एक छात्र का सीबीआई इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। जबकि पांच का बिहार में शिक्षक और चार का यूपी में लेखपाल पद पर चयन हुआ है। वहीं एक स्टेनोग्राफर और एक रक्षा मंत्रालय ट्रेडमैन बना है। इस मौके पर आरपी सिंह, रितेश बिंदल, सूर्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों का हुआ चयन
चयनित अभ्यर्थियों में ओमप्रकाश, ऋषिकांत सरोज, रध्वेंद्र कुमार, अरुण कुमार, भीमचंद्र, पंकज कुमार, सिद्धार्थ राव धोनी, दिनेश कुमार, धीरज सिंह, अजीत सरोज, करन कुमार कनौजिया, ध्रुवराज स्वामी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed