फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बढ़ रही स्वास्थ्य सुविधाएं, मिल रहा लाभ : जेपी नड्डा

बढ़ रही स्वास्थ्य सुविधाएं, मिल रहा लाभ : जेपी नड्डा

Fri, 17 May 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बढ़ रही स्वास्थ्य सुविधाएं, मिल रहा लाभ : जेपी नड्डा
वाराणसी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि साल दर साल सुविधाएं बढ़ रही हैं और लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। ककरमत्ता स्थित पापुलर हॉस्पिटल, सुंदरपुर स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क और मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट की अपील की।
विज्ञापन

ककरमत्ता स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. एके कौशिक ने मंत्री और साथ आए अतिथियों का स्वागत करते हुए हॉस्पिटल में चल रही आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि अब तक योजना के तहत 800 मरीजों का इलाज हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 2022 तक सभी स्वास्थ्य केंद्र वेलनेस सेंटर बन जाएंगे। इसमें 30 साल तक के लोगों की कैंसर, टीबी आदि बीमारियों की स्क्रीनिंग, इलाज की सुविधा रहेगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर पहुंचकर वोट की अपील की। इस दौरान डॉ. अनिल ओहरी, डॉ. किरन कौशिक, दीपक अग्रवाल, डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. पीके तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर सुंदरपुर स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह काशी के लोगों का सौभाग्य है कि जब पूरा देश एमपी को चुनेगा तब काशी के लोग पीएम चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed