फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ललिता घाट पर चार कवियों से मारपीट, लूटपाट

ललिता घाट पर चार कवियों से मारपीट, लूटपाट

Wed, 24 Apr 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
ललिता घाट पर चार कवियों से मारपीट, लूटपाट
वाराणसी। धर्म, कला, संस्कृति और पर्यटन की नगरी काशी में सोमवार आधी रात ललिता घाट पर चार कवियों के साथ बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की। दुखद बात यह भी रही कि सूचना मिलने पर चौक थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई और घायल कवि लगभग 12 घंटे तक मेडिकल मुआयना के लिए भटकते रहे। सिफारिशों के बाद मंगलवार दोपहर दशाश्वमेध थाने में तीन नामजद सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और तीन युवकों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ निवासी कनक तिवारी ने बताया कि वह मंगलवार शाम डीरेका में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। सोमवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन खत्म होने के बाद वह और उनके तीन कवि मित्र लोहता थाना के भरथरा गांव के दुर्गेश दुबे और बाराबंकी के विकास सिंह व अनिल सिंह करीब 12 बजे ललिता घाट पहुंचे। उन्हें गंगा स्नान कर काशी विश्वनाथ के दर्शन करने थे। नहाने के दौरान वहां मौजूद युवकों ने गालीगलौज शुरू करते मारपीट शुरू कर दी। उनसे 20 हजार रुपये, मोबाइल और सोने की चेन छीन कर हमलावर भाग निकले। मारपीट में दुर्र्गेश सहित अन्य को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई हैं। घायल चारों कवि चौक थाने पहुंचे तो उन्हें घटनास्थल दशाश्वमेध थाना क्षेत्र का बता कर टरका दिया गया। वहां मौजूद लोगों की मदद से हमलावरों की शिनाख्त गढ़वासी टोला के रविशंकर यादव, कुंदन सिंह व मणिकर्णिका घाट के झगड़ू और उनके दोस्तों के तौर पर हुई। इंस्पेक्टर दशाश्वमेध ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed