{"_id":"5cb2468dbdec2213e273076c","slug":"11555187341-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को सभी देवी मंदिरों में शक्ति स्वरूपा के दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भोर में मंदिरों के पट खुलते ही दर्शन पूजन का कार्य शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा मंदिर क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
नवरात्र के अंतिम दिन अष्टमी और नवमी दोनों ही तिथियां थीं। इसलिए अंतिम दिन महागौरी और मां सिद्धि दात्री के दर्शन किए गए। इसके साथ ही शहर में शैलपुत्री देवी, दुर्गा कुंड स्थित मां कूष्मांडा, अन्नपूर्णा मंदिर, मां बागेश्वरी मंदिर, भदैनी स्थित नवदुर्गा मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ लगी रही। मंदिर के पुजारी ने भोर में मां का शृंगार करके आरती उतारी और दर्शन पूजन करने लिए पट खोला उसके बाद से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
मां ब्रह्मचारिणी के दरबार में शनिवार को नवमी पर वार्षिक शृंगार और चंडी पाठ किया गया। इस दौरान मां को 1008 नारियल चढ़ाकर प्रसाद बांटा गया। यहां संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक जय पांडेय द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर पं. राजाराम, बैजनाथ भट्ट सागरकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शायरी माता मंदिर में नवमी के दिन रात्रि जागरण का हुआ आयोजन किया गया। युवा समाजसेवी सतीश कुमार यादव के संयोजन में शायरी माता का शृंगार कर भव्य आरती की गई। कलाकारों के निमिया की डाढ़ी मैया झूलेली झूलनवा हो कि झूली हो झूली ना..., चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... आदि गीतों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।