{"_id":"5c9153cbbdec2214367b7300","slug":"11553028043-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के जेवरात, नगदी सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के जेवरात, नगदी सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चोरी के जेवर, नगदी और तमंचा-कारतूस के साथ क्राइम ब्रांच और शिवपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चमांव रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की शिनाख्त जंसा थाना के भड़ाव के साहिल हरिजन उर्फ नत्थू और लालू यादव के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में लालू का भाई मुलायम सफल रहा। पुलिस के अनुसार दोनों के पास से 12880 रुपया, तमंचा, कारतूस और लगभग पांच लाख रुपये का जेवर बरामद हुआ है।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और थानाध्यक्ष शिवपुर विश्वनाथ प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ सोमवार की रात तरना पुल के समीप मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ कुछ लोग चमांव रोड स्थित कोइरान मोड़ के समीप मौजूद हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी और थानाध्यक्ष शिवपुर ने छापेमारी की तो साहिल और लालू पकड़े गए जबकि मुलायम भागने में सफल रहा। पुलिस की पूछताछ में दोनोें ने वीडीए कॉलोनी, न्यू अशोक बिहार कॉलोनी और खुशहाल नगर कॉलोनी सहित शहर के अन्य स्थानों में हुई चोरी में संलिप्तता स्वीकारी। लालू ने बताया कि वो और उसका भाई मुलायम 2017 से चोरी कर रहे हैं।