{"_id":"5c54a9febdec224be317e70b","slug":"11549052414-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सप्ताह भर में रिफंड का पैसा खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सप्ताह भर में रिफंड का पैसा खाते में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कंपनियों का टर्न ओवर अगर सालाना दो करोड़ से अधिक है तो उन्हें नियमित तौर पर एडवांस टैक्स जमा करना होगा। इसके अलावा नौकरी पेशा लोगों के लिए भी समय से एडवांस टैक्स भरना काफी आरामदायक होता है। यह जानकारी सीए गुरप्रीत सिंह ने दी। वह शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं इंस्टीट्यूट आफ चार्टेड एकाउंटेंट आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर बोल रहे थे।
सीए विशाल सिंह ने बताया कि करदाताओं को टैक्स में रिफंड के लिए हफ्ते भर के अंदर ई-मोड से अपील जरूरी है। अपील के आधार पर कुछ ही दिनों में रिफंड खाते में भी आ जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कमल ने की। अतिथियों का स्वागत डॉ. ओमकार नाथ दूबे, शरद कुमार वर्मा ने किया। संचालन डॉ. तरू सिंह, स्वागत डॉ. साक्षी चौधरी धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्यार्थ बांधल ने किया। इस अवसर पर डॉ. विजय नाथ दूबे, डॉ. राहुल, डॉ. संजय कुमार शाह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. श्रुति अग्रवाल, भाव्या मिश्रा, श्रुति शर्मा आदि मौजूद रहे।