फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में कार की टक्कर से छात्र घायल, तोड़फोड़

बीएचयू में कार की टक्कर से छात्र घायल, तोड़फोड़

Wed, 05 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में कार की टक्कर से छात्र घायल, तोड़फोड़
वाराणसी। बीएचयू परिसर में मंगलवार को कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल हो गया। आईएमएस गेट के सामने हुए हादसे में छात्र के पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसका इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। आरोप है कि घटना से नाराज छात्रों ने कार में तोड़फोड़ की और चालक की पिटाई भी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। रुइया हॉस्टल में रहने वाला छात्र अभिनायक मिश्रा बाइक से अपने दोस्तों के साथ बीएचयू सिंह द्वार से छात्रावास की ओर जा रहा था कि इसी बीच पीछे से आ रही एक कार ने बाइक ठोकर मारी और वह गिर पड़ा। कार का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। घटन की शिकायत करने छात्र चीफ प्रॉक्टर आफिस पहुंचे तो यहां आरोप है कि बात सुनने के बजाय उल्टे सुरक्षा कर्मियों की ओर से छात्रों पर पत्थरबाजी की गई। इससे नाराज छात्र रुईया हॉस्टल चौराहे पर पहुंचे और विरोध जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। उधर लंका थाने में छात्र अभिनायक मिश्रा की तहरीर पर गंगापुर के मिल्कीचक निवासी चालक राकेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed