{"_id":"5ab2b9414f1c1b690e8b5d9f","slug":"11521662273-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती को व्यवसाय बनाएं, मुनाफा कमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती को व्यवसाय बनाएं, मुनाफा कमाएं
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। तहसील सभागार में बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कम लागत में अधिक उपज लेने के उपाय बताए गए। साथ ही व्यावसायिक तरीके से खेती कर मुनाफा कमाने के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
गोष्ठी में सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि खेती लागत कम करने के लिए अनुदान देने के साथ फसल की उचित कीमत मिले, इसके लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पं. दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना किसानों के लिए बनाई गई है। इसके अलावा कीट रोग नियंत्रण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन आदि भी किसान हितों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। गोष्ठी में किसानों को पुस्तिका भेंट की गई।
मौजूद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरबी मौर्य ने बताया कि पशुपालन क्षेत्र में किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। सहायक निदेशक (मत्स्य) राजीव गुप्ता ने मछली पालन योजना की जानकारी दी और व्यवसाय के रूप में अपनाने पर जोर दिया। गोष्ठी में उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह, नलकूप जेई नवीन यादव, नहर विभाग सहायक अभियंता राकेश कुमार ने भी विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर इंद्रजीत मौर्य, सूर्यनाथ मौर्य, बंशराज मौर्य, लालचंद मौर्य, रामजी मौर्य, शिवशंकर यादव, रामजी बिंद, मुलायम यादव, पारसनाथ यादव, शिवकांत यादव, नरेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यमणि दूबे, संदीप कुमार, कैलाशनाथ यादव, शीतला प्रसाद आदि मौजूद रहे।