{"_id":"5aa98bf14f1c1bab758b567b","slug":"11521060849-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक टेस्टिंग, अप्रैल में घर-घर गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च तक टेस्टिंग, अप्रैल में घर-घर गैस
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू और डीरेका के घर-घर में अप्रैल से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई शुरू हो जाएगी। शहर में फैली गैस पाइप लाइनों को आपस में जोड़ लिया गया है और उनकी टेस्टिंग की जा रही है। 10 दिन में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद यह सुविधा आम लोगों को मिलने लगेगी।
बीएचयू में 1500 घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन दे दिया गया है। वहीं, डीरेका के 3500 आवासों को पीएनजी से जोड़ दिया गया है। अब पाइप की टेस्टिंग की जा रही है। हरहुआ में बने गैस स्टेशन से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में फैली 27 किलोमीटर पाइप लाइन की जांच की जा रही है। बुधवार को डीरेका के सामने व अन्य कई जगह टेस्टिंग हुई। प्रत्येक चार किलोमीटर पर यह जांच चल रही है।
फिलहाल पाइप की हाइड्रोलिक जांच 75 किलो प्रति सेंटिमीटर के हिसाब से की जा रही है। जबकि पाइप लाइन में फिलहाल 20 किलो प्रति सेंटिमीटर दबाव होगा। यह टेस्टिंग 10 दिन चलेगी व बचे दिनों में अन्य छोटी-मोटी कमियों को दूर किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल में घर-घर नेचुरल गैस की सप्लाई शुरू हो जाएगी। गेल के जीएम एसएन यादव ने बताया कि मार्च तक पाइप लाइन टेस्टिंग सहित अन्य कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।