फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दिनदहाड़े दुकान में घुसकर दस लाख के जेवर उड़ाए

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर दस लाख के जेवर उड़ाए

Sun, 11 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े दुकान में घुसकर  दस लाख के जेवर उड़ाए
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बौलिया पसियाना गली स्थित बुजुर्ग दिव्यांग सर्राफ रामेश्वर सेठ की आभूषण की दुकान से शनिवार को दिनदहाड़े दस लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवर बदमाश उड़ा ले गए। बाइक से चोर-चोर का शोर मचाते हुए लहरतारा की तरफ फरार हुए दोनों बदमाशों की धुंधली तस्वीरें आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। भागने के दौरान छूटी एक बदमाश की चप्पल भी मौके से बरामद की गई है।
विज्ञापन

सूचना के घंटे भर बाद मौके पर पहुंची पुलिस मौका-मुआयना तक ही सीमित रही। देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। हिरासत में लिए गए इलाके के तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश में दो टीमें लगाई गई हैं। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।
विज्ञापन

लहरतारा क्षेत्र की बौलिया-पसियाना गली में दिव्यांग रामेश्वर सेठ की आभूषण की दुकान और उससे थोड़ी दूर मकान है। रामेश्वर ने बताया कि सुबह 11 बजे के लगभग उन्होंने दुकान खोली। उसी समय दो युवक आए। बढि़या क्वालिटी के ओम आकृति के लॉकेट दिखाने को कहा। उन्होंने बाहर रखे कुछ लॉकेट दिखाए तो उन्हें पसंद नहीं आए। फिर घर से लाए हुए बैग में से लॉकेट निकाल कर रामेश्वर उन्हें दिखाने लगे। एक युवक ने एक लॉकेट पसंद कर उसके 1500 रुपये उन्हें दिए। इसी बीच दूसरा युवक बाहर निकल कर बाइक के पास चला गया। रामेश्वर युवक के दिए रुपये गिन रहे थे, तभी उनके पास रखा जेवर से भरा बैग उठाकर वह दुकान से बाहर भागा। बाहर दूसरा युवक पहले से बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते, दोनों बाइक से चोर-चोर का शोर मचाते हुए लहरतारा की तरफ भाग गए। रामेश्वर सेठ के मुताबिक बैग में 350 ग्राम सोने के जेवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed