फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फर्मों को एमडी की फटकार

फर्मों को एमडी की फटकार

Wed, 21 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
फर्मों को एमडी की फटकार
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने पूर्वांचल के 21 जिलों के गांव में लग रहे बिजली मीटर के प्रगति की समीक्षा की। मंगलवार को भिखारीपुर कार्यालय में हुई बैठक में एमडी ने 12.50 लाख मीटर के सापेक्ष अब तक तीन लाख मीटर लगाने पर फर्मों को फटकार लगाई। कहा कि 31 मार्च तक इस काम को पूरा कराना है।
विज्ञापन

मेसर्स लिंकवेल टेलीसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, बेनटेक इंडिया लिमिटेड, एलाइड इंजीनियरिंग, कैपिटल पॉवर सिस्टम, सिक्योर मीटर काम कर रहे हैं। बनारस के गांवों में 60 हजार मीटर लगाया जाना है। सबसे कम सिद्धार्थनगर में मीटर लगाया गया है। इस पर एमडी ने चेतावनी दी कि 31 मार्च तक काम पूरा नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अनुबंध का विस्तार नहीं किया जाएगा। बेनटेक की प्रगति खराब मिलने पर चेतावनी दी। अब तक 20 प्रतिशत मीटर लगाया गया है। फर्म मीटर लगाने का काम तेज करें अन्यथा कार्रवाई होगी। एमडी ने कहा कि शिकायत मिल रही है फर्म के कर्मचारी मीटर लगाने के नाम पर अवैध धन उगाही कर रहे हैं। इससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है। ग्रामीणों से किसी प्रकार का पैसा नहीं लेना है। साथ ही फर्म प्रतिनिधियों से कहा गया कि प्रचार प्रसार करें कि मीटर लगाने के लिए कोई पैसा नहीं देना है। शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में सुरेश चंद्र भारती, मोहित आर्या, एके कोहली, एके अवस्थी, वीपी सिंह, राकेश सिन्हा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed