{"_id":"5a7f4d0f4f1c1bb2208b861c","slug":"11518292239-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"499 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
499 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को हुई परीक्षा की दोनों पालियों में 499 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सख्ती के चलते कुल पंजीकृत 61 हजार परिक्षार्थियों में से अब तक 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा से दूरी बना चुके हैं। अब तक 10 नकलची पकड़े जा चुके हैं। इनमें छह छात्राएं शामिल हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को सुबह की पाली में 10वीं संगीत गायन की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 204 परीक्षार्थियों में से 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा में 192 परीक्षार्थी शामिल हुए। सुबह की पाली में 12वीं गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 4321 में से 481 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 3840 परीक्षा में शामिल हुए। सुबह की ही पाली में 12वीं कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की भी परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 130 परीक्षार्थियों में से छह ने परीक्षा छोड़ दी। 124 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोपहर की पाली में 12वीं सिलाई, टेक्सटाइल, रंगीन फोटोग्राफी, कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी), एकाउंटेंसी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इन विषयों में पंजीकृत सभी परिक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा दी। कोई भी अनुपस्थित नहीं हुआ। दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि परीक्षा सकुशल और नकल विहीन संपन्न हो रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर लगातार दस्तक दी जा रही है।