फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बनारस के पहलवानों ने राज्य कुश्ती में दिखाया दम

बनारस के पहलवानों ने राज्य कुश्ती में दिखाया दम

Tue, 12 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
बनारस के पहलवानों ने राज्य कुश्ती में दिखाया दम
वाराणसी। 37 वीं जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी के महिला और पुरुष पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। बनारस मंडल के खिलाडि़यों में महिलाओं ने तीन और पुरुषों ने पांच मेडल अपने नाम किए।
विज्ञापन

गाजियाबाद में सात से 10 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के महिला वर्ग में पूनम पाल ने 57 किलोग्राम में द्वितीय, 59 किलोग्राम में पूजा यादव ने प्रथम और 62 किलोग्राम में फ्रीडम ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रीको रोमन में पुरुष वर्ग में 87 किलोग्राम में अजय यादव ने प्रथम, 67 किलोग्राम में अभिषेक यादव ने प्रथम और 63 किलोग्राम में बृजेश यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। फ्र ी स्टाइल के 79 किलोग्राम में सचिन गिरी प्रथम, 97 किलोग्राम में रामाश्रय यादव को तीसरा स्थान मिला। पूजा यादव, फ्रीडम यादव, पूनम पाल, अभिषेक यादव, बृजेश यादव, रामाश्रय यादव सिगरा स्टेडियम के पहलवान हैं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष गोरख यादव ने सभी खिलाडि़यों को उनकी सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed