फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सात को शीतला घाट ब्लास्ट की बरसी, बढ़ाई गई सतर्कता

सात को शीतला घाट ब्लास्ट की बरसी, बढ़ाई गई सतर्कता

Sun, 03 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
सात को शीतला घाट ब्लास्ट की बरसी, बढ़ाई गई सतर्कता
वाराणसी। लखनऊ से गिरफ्तार आतंकी शेख अब्दुल नईम से पूछताछ के आधार पर एनआईए ने बिहार के गोपालगंज के जादोपुर चौकी से लश्कर-ए-तैयबा के एक और संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया है। इसे देखते हुए गंगा घाटों सहित शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और खुफिया इकाइयां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। गौरतलब है कि सात दिसंबर को शीतला घाट बम विस्फोट की सातवीं बरसी है। इस धमाके में एक मासूम बच्ची की जान चली गई थी और विदेशी नागरिकों सहित 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हालांकि, पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दशाश्वमेध घाट पर लगे मेटल डिटेक्टर सही से काम हीं करते हैं।
विज्ञापन

हैदराबाद बम धमाके के अहम आरोपी और पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी नईम को एनआईए और यूपी एटीएस की टीम ने बीते 28 नवंबर को लखनऊ के चारबाग बस अड्डे से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि खुद को हिंदू धर्मावलंबी बताकर नईम गंगा घाटों के किनारे शहर में 15 से 20 दिन ठहरा था। इस दौरान उसने कई महत्वपूर्ण स्थानों की फोटो और वीडियो पाकिस्तान बैठे अपने आकाओं को भेजे। ऐसे में सात दिसंबर की तिथि नजदीक आते देख शीर्षस्थ खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed