{"_id":"59b83e114f1c1bee7f8b6583","slug":"11505246737-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने सहायक लेखाकर को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने सहायक लेखाकर को किया बर्खास्त
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडागांव। ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव के सहायक लेखाकार की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रजभूषण चौधरी ने मंगलवार को यह कार्रवाई करते हुए सेवा प्रदाता संस्था से किसी दूसरे कर्मचारी को भेजने को कहा है ।
बताते चले कि नौ अक्टूबर को बड़ागांव के एक शिक्षक रिटायर होने के बाद भी अप्रैल 2017 से लगातार पांच महीने तक वेतन लेने का मामला पकड़ में आया था। बीएसए वाराणसी ने जब खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागांव से इस प्रकरण की जांच कराई तब खुलासा हुआ कि बीआरसी के सहायक लेखाकार ज्ञानेश्वर मिश्र द्वारा उक्त शिक्षक की सेवानिवृत्ति की पत्रावली प्रस्तुत न कर नियमित रूप से वेतन भुगतान का प्रपत्र प्रस्तुत किया जाता रहा। जिससे जहां सरकारी धन में अनियमितता की गई वहीं विभाग की छवि भी धूमिल हुई ।
बीएसए वाराणसी ने प्रज्ञा फाउंडेशन समिति सेवा प्रदाता के सचिव, प्रबंधक को योग्य ईमानदार एवं कर्मठ सहायक लेखाकार भेजने को कहा है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागांव को तत्काल बीआरसी से ज्ञानेश्वर मिश्र को कार्य मुक्त करने का निर्देश दिया है ।
विज्ञापन
उधर शिक्षक लालजी चौहान ने विभागीय निर्देश के बाद पांच महीने का वेतन दो लाख 91 हजार 823 रुपये का चेक वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) को वापस कर दिया।