{"_id":"594585094f1c1b25468b4975","slug":"11497728265-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था के विरोध में बेरोजगारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था के विरोध में बेरोजगारों का प्रदर्शन
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आईआईटी चौकाघाट में लगे रोजगार मेले में शनिवार को अव्यवस्था के विरोध में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि मेले में पंजीकरण, कंपनियों और वेतन आदि के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही है। कंपनियों की ओर से मात्र आठ से 10 हजार रुपये पर नौकरी देने का भी विरोध किया।
आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू रोजगार मेले में सुबह आठ बजे से ही बनारस और आसपास के जिले के अभ्यर्थी जुटने लगे। करीब 10 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि आए थे। आधे घंटे तक भटकने के बाद जब पंजीकरण शुरू नहीं हुई तो अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि पंजीकरण कहां होगा, कौन-कौन सी कंपनियां हैं, किस पद पर भर्ती होनी है, कितना वेतन मिलना है, इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिसकर्मियों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि 13 हजार 500 युवाओं ने मेले के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें रायपुर, गुड़गांव, बनारस सहित कई जगहों से आई कंपनियाें के प्रतिनिधियों ने सेल्स एक्जीक्यूटिव, प्रवक्ता, कस्टमर केयर, मैनेजर, सुरक्षा गार्ड आदि पदों के लिए 858 अभ्यर्थियों का चयन किया।