फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चमक बिखेरने को तैयार काशी के होनहार

चमक बिखेरने को तैयार काशी के होनहार

Mon, 12 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
चमक बिखेरने को तैयार काशी के होनहार
वाराणसी। आईआईटी जेईई एडवांस्ड में नवोदय की मेधाओं ने अपनी चमक बिखेरी। नवोदय विद्यालय के दो छात्र अब तक के प्राप्त परिणामों में टॉप पर हैं। 110 रैंक से अभिलाष ने सफलता हासिल की है, 219 रैंक से प्रशांत ने। ये दोनों ही छात्र एल-वन कोचिंग के हैं। ओडिशा के रहने वाले अभिलाष बेहद गरीब परिवार से हैं।
विज्ञापन

अभिलाष का सपना रोबोटिक्स इंजीनियरिंग बनने का है। रविवार को जब रिजल्ट आया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। अभिलाष की सफलता पर मां पिता की आंखों में चमक बिखर गई है। उन्हें तसल्ली हो गई है बेटा उनके हर सपने पूरा करेगा। अभिलाष आईआईटी मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक के बाद जापान से मास्टर्स की डिग्री हासिल करना चाहते हैं। वहीं आईआईटी कानपुर या खड़गपुर से प्रशांत कंप्यूटर इंजीनियरिंग से बीटेक करना चाहते हैं। उनका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। प्रशांत के पिता नहीं हैं। उनकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। कोचिंग के निदेशक बृजेश सिंह ने बताया कि ओबीसी वर्ग में अंश ने 241, विमल ने 428, एससी वर्ग में रवनीश ने 27 और जीवन ने 12× रैंक हासिल की है। बताया कि संस्था का एमएचआरडी से एमओयू है इसके तहत हम नवोदय विद्यालय के छात्रों की तैयारी यहां कराते हैं। इस अवसर पर दीपक जाजू, बृजेश सिंह, नागेंद्र सिंह, अरुण तिवारी व शशिकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed