{"_id":"5939aff74f1c1b5b5a8b4639","slug":"11496952823-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार कारोबारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार कारोबारियों को नोटिस
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग की ओर से जोन के लगभग तीन हजार कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर 15 जून तक जीएसटी में माइग्रेशन नहीं कराया तो उनकी फर्मों का टिन नंबर निरस्त कर दिया जाएगा।
एक जुलाई से जीएसटी लागू होने वाला है। अभी तक जोन के 20 प्रतिशत से अधिक कारोबारियों ने अपना पैन अपडेट नहीं कराया है। जीएसटी में फर्मों का पंजीयन भी नहीं कराया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जीएसटी में माइग्रेशन के लिए पिछले पांच महीने से व्यापारियों को नोटिस जारी कर बुलाया जा रहा है ताकि जब जीएसटी लागू हो तो उनका कारोबार आसानी से चलता रहे। विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर सीमा सरोज ने बताया कि कारोबारियों को नोटिस भेज दिया गया है। 15 जून तक कोई जवाब नहीं आया तो इन कारोबारियों का टिन निरस्त कर दिया जाएगा।