{"_id":"5cbf7789bdec22140e1098e7","slug":"111556051849-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को पीटने के आरोपी इंस्पेक्टर चेतगंज हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को पीटने के आरोपी इंस्पेक्टर चेतगंज हटाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों की लाठियों से पिटाई के मामले में इंस्पेक्टर चेतगंज दिनेश प्रकाश पांडेय को मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को चेतगंज थानाध्यक्ष बनाया है।
10 अप्रैल की रात चेतगंज थाने के सामने एबीवीपी से जुड़े काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और हरिश्चंद्र कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि बिना तहरीर के ही थाने में बैठाए गए उनके दो दोस्तों को छोड़ा जाए। वहीं, पुलिस का कहना था कि छेड़खानी की शिकायत पर दोनोें को थाने लाया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी बीच इंस्पेक्टर चेतगंज दिनेश प्रकाश पांडेय और उनके मातहत पुलिसकर्मियों ने छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें छह छात्रों और दो पुलिसकर्मियों को चोटें आईं थी।
13 अप्रैल को शहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने इसकी शिकायत की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने राजपत्रित अधिकारी से जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच में दोषी पाए जाने पर इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि चुनाव आयोग की अनुमति से प्रशासनिक आधार पर इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय को पुलिस लाइन भेजकर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को चेतगंज थानाध्यक्ष के तौर पर तैनात किया गया है।