फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अस्सी घाट पर मिलेगी आइस टी और बनारसी चाट

अस्सी घाट पर मिलेगी आइस टी और बनारसी चाट

Wed, 24 Apr 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
अस्सी घाट पर मिलेगी आइस टी और बनारसी चाट
वाराणसी। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस मंच के बगल में फूड स्ट्रीट विकसित की जा रही है। इसमें कुल 13 दुकानें होंगी, जिनमें देशी-विदेशी के अलावा बनारसी व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। मंगलवार को नगर निगम ने सभी चयनित दुकानदारों के साथ अनुबंध किया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर में एलईडी लाइटों के अलावा, ट्रैफिक सिग्नल मैनेजमेंट, पार्कों का सुंदरीकरण, चौराहों का निर्माण, रोड एंड जंक्शन के अलावा कान्हा उपवन बनाया जा रहा है। इसी योजना के तहत अस्सी घाट पर हाइजेनिक फूड स्ट्रीट भी बन रही है। इसमें कुल 13 दुकानें हैं, जिनमें स्वच्छता प्राथमिकता होगी। अलग-अलग दुकानों पर अलग-अलग व्यंजन मिलेंगे। इसमें इटैलियन, फलों के शेक, आइस और फ्लेवर टी, फ्रेंच फ्राई, मॉक टेल, चाइनीज, साउथ इंडियन, बाटी चोखा, लस्सी, बनारसी चाट और छोला भटूरा शामिल हैं। फूड स्ट्रीट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष बिंद ने बताया कि अभी निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद व्यंजनों की बिक्री का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed