फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अधिक फीस लेने वाले विद्यालयों की खत्म होगी मान्यता

अधिक फीस लेने वाले विद्यालयों की खत्म होगी मान्यता

Sun, 03 Mar 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
अधिक फीस लेने वाले विद्यालयों की खत्म होगी मान्यता
वाराणसी। फीस बढ़ोत्तरी और हर साल पंजीकरण में निजी विद्यालयों की मनमानी अब नहीं चलेगी। शिकायत मिलने पर अर्थदंड के साथ ही मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में शुल्क नियामक अधिनियम पर हुई बैठक के दौरान फीस की निगरानी के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि पंजीकरण और फीस बढ़ोत्तरी में निजी विद्यालय को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। सभी विद्यालयों को फीस और पंजीकरण शुल्क सार्वजनिक करना होगा। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दर्ज करने के साथ ही नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करना होगा। सभी विद्यालयों को शिक्षा विभाग को लिखकर देना होगा कि वह कितना और किस मद में शुल्क ले रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों से शिकायत मिलने पर पहली बार एक लाख रुपये अर्थदंड और फीस वापस करनी होगी। दूसरी बार शिकायत पर पांच लाख रुपये अर्थदंड और फीस वापसी करनी होगी और तीसरी बार शिकायत मिलने पर विद्यालय की मान्यता निरस्त कर दी जाएगी। यह यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएससी समेत सभी बोर्ड पर लागू होगा। डीएम की अध्यक्षता में इसके लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम में डीएम द्वारा नामित सीए, पीडब्ल्यूडी के अभियंता, वरिष्ठ कोषाधिकारी, डीआईओएस, प्रधानाचार्य और एक अभिभावक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed