फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एसपी रेलवे ने पूर्वा एक्सप्रेस मामले में सीओ से मांगी रिपोर्ट

एसपी रेलवे ने पूर्वा एक्सप्रेस मामले में सीओ से मांगी रिपोर्ट

Sun, 03 Mar 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
एसपी रेलवे ने पूर्वा एक्सप्रेस मामले में सीओ से मांगी रिपोर्ट
वाराणसी। पूर्वा एक्सप्रेस कीजनरल बोगी में पिछले सप्ताह गुरुवार की रात हुई मारपीट के मामले में एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र हिमांशु कुमार ने सीओ जीआरपी से घटना की रिपोर्ट तलब की है। घटना में जीआरपी की लापरवाही सामने आई थी। रेल के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो स्टेशन मास्टर के मेमो दिए जाने के बाद भी जीआरपी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जब झगड़ा करने वालों को आरपीएफ कैंट रेलवे स्टेशन स्थित पोस्ट तक ले लाई तो उसे जीआरपी के सिपाही थाने ले जाने तक सीमित रहे।
विज्ञापन

पूर्वा एक्सप्रेस में गुरुवार की रात जनरल बोगी में यात्री आपस में भिड़ गए। बीच बचाव करने आई गर्भवती महिला को एक पक्ष के लोगों ने पीट दिया। हालत बिगड़ने पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई और महिला को अस्पताल भेजा गया। एसपी रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र ने शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई की बात कही थी। सीओ जीआरपी विमल किशोर श्रीवास्तव ने रिपोर्ट मांगे जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed