फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ओडीएफ प्लस की परीक्षा में बनारस फेल

ओडीएफ प्लस की परीक्षा में बनारस फेल

Sun, 03 Mar 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
ओडीएफ प्लस की परीक्षा में बनारस फेल
वाराणसी। स्वच्छता मिशन में बनारस को बड़ा झटका लगा है। ओडीएफ प्लस की परीक्षा में बनारस फेल हो गया है। जिससे स्वच्छता रैंकिंग पर इसका असर पड़ सकता है। हालांकि नगर निगम ने इसे सही नहीं ठहराया है और प्रस्ताव भेजकर अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रहा है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। नगर निगम ने सर्वेक्षण शुरू होने से करीब डेढ़ महीने पहले सुलभ इंटरनेशनल के प्रबंधकों व कर्मचारियों के साथ जागरूकता बैठक की थी और इसके लिए होल्डिंग, बैनर, पोस्टर पर लाखों रुपये भी खर्च हुए थे।
विज्ञापन

32 करोड़ रुपये खर्च करके नगर निगम क्षेत्र में साल 2015 से शौचालयों का निर्माण किया गया था लेकिन सर्वे के दौरान इन शौचालयों में लोगों के लिए छोटी-छोटी सुविधाएं न होने और लापरवाही के कारण बनारस को 150 अंक पाकर ही संतोष करना पड़ा। जबकि ओडीएफ प्लस की श्रेणी में आने के लिए 200 अंक की जरूरत थी। बनारस को पिछले साल खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया था जिसके लिए कई शौचालयों का निर्माण कराया गया था। 27 से 29 जनवरी के बीच शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) ने सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण में नगर निगम ने ऐसे शौचालयों की सूची उपलब्ध कराई थी, जहां बेहतर सुविधाएं दी जाती हैं लेकिन क्यूसीआई टीम को सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित छह शौचालयों में सुविधाओं की कमी मिली। जिससे ओडीएफ प्लस का तमगा बनारस को नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed